अंग्रेजी अनुवाद की भूमिका अपनी विशिष्ट भौगोलिक स्थिति के कारण भारत सदैव से व्यापक स्तर पर बाहुल्यता की भूमि रहा है। विश्व भर के अनेक लोग भारत को श्रद्दा तथा आदर भाव से देखते रहे हैं, वहीं कुछ और भी थे जो इसे हड़प कर इसका स्वामित्व पाने की इच्छा रखते थे। पिछले दो हजार वर्षों से भारत पर विदेशी आक्रांताओं के आक्रमण होते रहे, फिर भी विश्व की यह एकमात्र अखण्ड़ित सभ्यता है जिसका सांस्कृतिक इतिहास सात सहस्त्राब्दियों से भी अधिक पुराना है और जो आज भई...